बंडखोर पैंथर  | Bandkhor Panther
  • November 2, 2026
  • Last Update February 13, 2026 1:37 am
  • वाशिम

सांसद ने किया चरही पूजा पंडाल का उदघाटन

शारदीय नवरात्र पर सोमवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने चरही व चुरचू क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन किये.

29चरही 04, चरही में पूजा पंडाल का उदघाटन करते सांसद मनीष जायसवाल चरही. शारदीय नवरात्र पर सोमवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने चरही व चुरचू क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन किये. सांसद सबसे पहले चुरचू दुर्गा पूजा समिति के पंडाल पहुंचे, जहां माता रानी का आशीर्वाद लेकर चरही पहुंचे . यहां उन्होंने श्रीश्री चरही दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का फीता काटकर उदघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी .इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने तापिन दुर्गा पूजा समिति और तपोवन दुर्गा पूजा समिति प्रेमनगर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इधर, चुरचू प्रखंड अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम जरबा में सप्तमी तिथि पर नव पत्रिका स्नान व कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गयी. बुढ़िया माता की डोली को आकर्षक रूप से सजाकर भक्तों ने जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया. दूधी नदी तट पर बालमुकुंद आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव पत्रिका स्नान की विधि संपन्न करवायी. इसके बाद माता की डोली को पुनः पंडाल में लाकर वैदिक मंत्रों के बीच स्थापना की गयी.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *