बंडखोर पैंथर  | Bandkhor Panther
  • November 2, 2026
  • Last Update February 13, 2026 1:37 am
  • वाशिम

बरही में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, दो रेफर

प्रभात वाणी।
बरही अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार की रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया।पहली दुर्घटना रात करीब 10 बजे तिलैया रोड पर हुई, एक बाइक कंटेनर के नीचे जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार पड़ीरमा निवासी शंभू रविदास (31 वर्ष) और छोटू रविदास (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर तैनात बरही पुलिस और पूजा समिति के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद छोटू रविदास को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना में चौपारण निवासी रंजन कुमार (30 वर्ष), पिता संजय कुमार, सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका भी प्राथमिक इलाज बरही अस्पताल में किया गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं न्यू कॉलोनी निवासी चंदन कुमार (28 वर्ष), पिता अशोक प्रसाद गुप्ता, एक अन्य दुर्घटना में घायल हुए। इनका प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडलिय अस्पताल में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *