बंडखोर पैंथर  | Bandkhor Panther
  • November 2, 2026
  • Last Update February 13, 2026 1:37 am
  • वाशिम

बरसोत पुल के पास गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

बरही।बरसोत पुल करियातपुर नीचे टोला के पास सड़क एनएच 19 पर शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर वाहन संख्या एनएल 01 क्यू 8048 बरही से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी दौरान करियातपुर के समीप बरसोत पुल के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी तरह के गैस लीक या आग लगने की स्थिति नहीं पाई गई। इसके बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। टैंकर में सवार चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *